कानपुर के अटल आवासीय विद्यालय 2025-26 शिक्षा सत्र में प्रवेश फार्म जारी
- 16 फरवरी को होगी प्रवेश परीक्षा, श्रमिकों के बच्चे कक्षा 6 व 9 में ले सकेंगे प्रवेश
- बिल्हौर के रामपुर नरुआ गांव में निर्माण श्रमिकों व अनाथ बच्चों के है स्कूलRAHUL TRIPATHI
बिल्हौर। क्षेत्र के रामपुर नरुआ गांव स्थित अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश लिए प्रवेश परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। कानपुर मंडल के इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कानपुर नगर, फतेहपुर जिलों के निर्माण श्रमिकों, अनाथों और अन्य जरूरतमंदों के होनहार बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए बीते वर्ष इस आवासीय विद्यालय की स्थापना की गई थी।रामपुर नरुआ गांव स्थित अटल आवासीय विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता ने बताया कि कक्षा 6 व 9 में 140-140 बच्चों का चयन किया जाना हैं, इसमें आधे लकड़े और आधे लड़कियां चयनित की जाएंगी। मंडल के सभी जिलों के बेसिक शिक्षाधिकारी, खंड शिक्षाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षण, श्रम कार्यालयों व प्रोवेशन कार्यालयों में प्रवेश फार्म निशुल्क उपलब्ध हैं, आवेदक यहीं से फार्म लेकर जमा कर सकेंगें। फार्म और प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है। एनआईसी की बेवसाइट से भी उक्त प्रवेश फार्म डाउनलोड किया जा सकता है। 22 जनवरी प्रवेश फार्म जमा करने की अंतिम तिथि है जबकि प्रवेश परीक्षा तिथि 16 फरवरी है। प्रवेश फार्म सिर्फ वहीं पंजीकृत श्रमिक भर सकते हैं जिनका श्रमिक पंजीयन तीन वर्ष पुराना है।








.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें